रामगढ़, मार्च 31 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी क पंचायत की मुखिया कविता सिंह ने रामनवमी के अवसर पर लाठी खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए युवती मुस्कान सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया है। लाठी खेल कौशल का मनमोहक प्रदर्शन करने वाली मुस्कान सिंह गिद्दी मेनगेट निवासी जितेंद्र सिंह की पुत्री हैं। मुखिया कविता सिंह ने कहा सभी बेटी को लाठी कौशल में निपुण होने की आवश्यकता है। इस अवसर पर यूनियन नेता अरुण सिंह, विकास सिंह, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह, अजय सिंह, रमेश राजभर, राहुल चौधरी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.