गंगापार, मार्च 23 -- हिनौती पांडे गांव निवासी सोनू वर्मा पुत्र भगवती वर्मा पुताई का काम करता है। सोमवार की दोपहर वह गांव की एक दुकान पर पानी पी रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक पीछे से आया और उस पर लाठी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने उसके सिर पर कई बार जोरदार प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। मामले की जानकारी मिलने के बाद शंकरगढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.