पटना, अगस्त 26 -- राजद के वरीय नेता शिवानंद तिवारी ने छात्रों पर लाठीचार्ज और घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचाने को लेकर पुलिस-प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का दायित्व है, लेकिन घायल व्यक्ति की जान बचाना भी उसी व्यवस्था की जिम्मेवारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाठीचार्ज में घायल लड़की को पुलिस ने सड़क पर ही छोड़ दिया। जब उसके साथियों ने पीएमसीएच पहुंचाया तो वहां भी उसे किसी ने नहीं देखा। उसके सिर से लगातार खून बह रहा था। उन्होंने कहा कि अगर व्यवस्था ही ठीक नहीं है तो बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी करने का क्या मतलब है। इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए कि लड़की को इमजरेंसी में भी तत्काल चिकित्सा सहायता क्यों नहीं मिली। उन्होंने कहा कि देश में आज जगह-जगह असंतोष दिखाई दे रहा है। जेन जी ही नहीं जेन अल्फा भ...