रांची, मार्च 17 -- रांची। आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो झारखंड विधानसभा के समक्ष लाठीचार्ज में घायल छात्र आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो को देखने रिम्स, रांची पहुंचे। सुदेश महतो ने घटना की पूरी जानकारी ली। बबलू महतो ने जानकारी दी कि जेटेट परीक्षा अविलंब आयोजित करने की मांग को लेकर छात्र झारखंड विधानसभा के समक्ष शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने हेतु पुलिस प्रशासन से अनुरोध कर रहे थे। इसी क्रम में बिना किसी चेतावनी के पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और बबलू महतो को टारगेट कर पिटाई की गई, जिससे उनका सिर फट गया और वह सड़क पर गिर पड़े। सुदेश महतो ने लाठीचार्ज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि इस घटना के दोषी पदाधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...