पटना, फरवरी 24 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि पटना में अपनी सेवा संबंधी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदार-दफादार पर हुए लाठीचार्ज होना निंदनीय और दुर्भाग्यपुर्ण है। कहा कि सुरक्षा कर्मियों पर ही पुलिस का दमन और अत्याचार लोकतंत्र में लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने वाली करवाई है। ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कार्यों में लगे हुए दफादार और चौकीदार जो गांव की सुरक्षा करते हैं, उन पर पटना पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना और इन कर्मियों की पिटाई किया जाना कहीं से भी उचित नहीं है। अफसोसजनक यह है कि सरकार के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.