बेगुसराय, जुलाई 23 -- मंसूरचक, निज संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फाटक चौक पर प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अमीन उद्दीन ने बताया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी समस्याओं को ले विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज को दबाना निंदनीय है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर महतो, श्याम नंदन महतो, उपमुखिया मो.जावेद, संजय पासवान, मो. राजा, मो. साबिर, राजकिशोर गुप्ता, रामविलास चौधरी, मनोज पासवान आदि थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए फाटक चौक पर यातायात प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के खिलाफ िनकाला मार्च, गरज...