हल्द्वानी, जुलाई 22 -- हल्द्वानी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। कुमाऊं पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष हर्ष सिरोही ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर अत्याचार पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय है। उन्होंने मांग की कि सरकार को मामले का संज्ञान लेते हुए छात्रों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अजय टाकुली, ज्योति, भूमिका भंडारी,नजाकत हुसैन, अनीस अहमद, रिहाना, रिया, सिवी और प्रियंका आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज ओर पेपर लीक मामले को लेकर उत्तरकाशी में छात्रों का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- जौहर विवि के ध्वस्...