लाठीचार्ज के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
कौशाम्बी, जुलाई 22 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चायल तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रेरणा गौतम को सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, छात्रों की मांगें पूरी करने और मृत छात्रों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई।अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि छात्र, नौजवान और बेरोजगार लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में 20 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। यह भी पढ़ें- अखिलेश की गिरफ्तारी पर सपाइयों में उबाल, नौतनवा में अलग-अलग प्रदर्शन सपाइयों ने पूरे प्रकरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.