लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन
मिर्जापुर, मई 20 -- मिर्जापुर। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर विरोध जताया। अधिवक्ता पूरे दिन कामकाज से विरत रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला जज को पत्रक सौंपा। चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गयी तो प्रदेश भर के अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। लखनऊ में अवैध चेम्बर हटाए जाने की कार्रवाई का विरोध करने वाले अधिवक्ताओं पर पुलिस ने शनिवार को लाठीचार्ज कर दिया था। इस घटना में कई अधिवक्ता घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की कराई जाए जांच इसकी जानकारी होने पर सोमवार व मंगलवार को दूसरे दिन भी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.