लाठीचार्ज के विरोध में लामबंद हुए अधिवक्ता, जुलूस निकालकर प्रदर्शन
जौनपुर, मई 19 -- जौनपुर, संवाददाता। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में जिले के अधिवक्ता आंदोलित हो गए हैं। सोमवार को जौनपुर के कलक्ट्रेट और दीवानी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में वकीलों ने नारेबाजी की। जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग उठायी। शाहगंज और मछीशहर में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। केराकत में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। दीवानी बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव और मंत्री रण बहादुर यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता आक्रोशित वहां कलेक्ट्रेट के बार अध्यक्ष घनश्याम सिंह और मंत्री मनोज मिश्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.