लखनऊ, मई 18 -- चैम्बर तोड़े जाने के दौरान वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को किसी भी अदालत में कोई काम नहीं हुआ। न्यायालय परिसर में पूरी तरह से सन्नाटा रहा तथा दोपहर बाद कोर्ट के बाहर इक्का-दुक्का लोग दिखाई पड़े। चैम्बर तोड़े जाने से नाराज वकीलों के कई ग्रुप न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए चारों तरफ घूम रहे थे। जिसके चलते अदालतों के दरवाजे तक नहीं खोले गए। अदालत के बाहर लिस्ट लगाकर उसपर तारीख लिख दी गई। जिसे देखकर वादकारी वापस चले गए। दोपहर में वकीलों के स्वास्थ्य भवन चौराहे पर हुए प्रदर्शन में अन्य जिलों से भी अधिवक्ता भी कचहरी पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- चैम्बर तोड़ने और लाठीचार्ज के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन वे लखनऊ बार एसोसिएशन एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठकों में भी शामिल हुए थे। मंगलवार को भी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध...