लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर, मई 19 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में स्थानीय बार एसोसिएशन सेवराई के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय द्वारा युवा अधिवक्ताओं को "कॉकरोच" कहे जाने संबंधी टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि दोनों घटनाओं से अधिवक्ता समाज आक्रोशित एवं मर्माहत है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान शाहजहां खां, उमेश सिंह, संजीव सिंह, हैदर खां, वीरेन्द्र राम, अजय राय, मनोज उपाध्याय सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में अधिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.