मिर्जापुर, मई 21 -- मिर्जापुर। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभाकर अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, लखनऊ के अधिवक्ताओं का चैंबर मनमाने ढंग से तोड़ने एवं अधिवक्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज करने के आरोपी पुलिस कर्मचारियों को बर्खास्त करने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह को सौंपा गया। इस दौरान हुई सभा में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने प्रदेश के योगीराज में अधिवक्ताओं के दमन और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ताओं के चै...