लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई को विरोध-प्रदर्शन आज
आगरा, सितम्बर 24 -- हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आंदोलित अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा 26 सितंबर 2021 को बर्बर लाठीचार्ज किया गया था। 25 साल बाद भी अधिवक्ताओं को लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई का इंतजार है। हर साल अधिवक्ता 26 सितंबर को काला दिवस मनाते हैं। इस बार इस दिन चतुर्थ शनिवार का अवकाश होने की वजह से जनमंच के अधिवक्ता शुक्रवार को विरोध दिवस मनाएंगे। सुबह दीवानी में प्रभात फेरी निकाल विरोध-प्रदर्शन करेंगे। 26 सितंबर 2001 को पुलिस ने वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज किया था। बड़ी संख्या में वकील, न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारी व वादकारी आदि घायल हुए थे। इस मामले की जांच जस्टिस गिरधर मालवीय आयोग ने की थी। आयोग ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी, लेकिन शासन ने अभी तक दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.