लाठीचार्ज और पथराव में चार वकील और सात-आठ पुलिसवाले चोटिल
लखनऊ, मई 17 -- वकीलों के चैंबर तोड़ने की कार्रवाई के दौरान रविवार को लाठीचार्ज में चार अधिवक्ता चोटिल हुए। निबंधन कार्यालय के पास बड़ी संख्या में जुटे वकील, नगर निगम और पुलिस से भिड़ गए। कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया और मौके पर मौजूद जेसीबी चालकों से भी तीखी बहस व गाल-गलौज की। स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती देख पुलिस और प्रदर्शनकारी वकीलों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान चार वकील चोटिल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। इनमें एक वकील के हाथ में गंभीर चोट बताई जा रही है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ में वकीलों पर पुलिस का लाठीचार्ज; चैंबरों को बुलडोजर से तोड़ने पर भड़के, पथराव और बवाल काटा वजीरगंज इंस्पेक्टर का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.