लाठीचार्ज और गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला : रघुवर दास
रांची, अगस्त 10 -- रांची। झारखंड के रांची में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत एनडीए के विधायकों को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। रघुवर दास ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों और नागरिकों को अपनी मांगें रखने तथा जनप्रतिनिधियों को सरकार से सवाल पूछने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान बल प्रयोग और विपक्षी नेताओं की हिरासत जैसी कार्रवाई से लोकतांत्रिक संवाद को लेकर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने, परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- भाजपा नेताओं ने सीएम आवास घेरा, ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.