नई दिल्ली, मई 12 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज मर्डर की घटना सामने आई है। यहां ऐशबाग में महाराजा अग्रसेन पार्क में मंगलवार को लाठियों से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव पार्क के अंदर बेंच के पास जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है। महाराजा अग्रसेन पार्क में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पर बाजारखाला थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह, एसीपी विरेंद्र विक्रम और पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमलेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम बुलाई गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए। शव की ...