शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- जनपद में होली पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाले परंपरागत बड़े एवं छोटे लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं एसपी सौरभ दीक्षित ने ऐसे व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, जिन्होंने जुलूस के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों ने सभी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से आयोजन शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ। उन्होंने सम्मानित व्यक्तियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर एडीएम (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...