शाहजहांपुर, मार्च 1 -- होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को लेकर दलेलगंज में बैठक कर स्पेशल फेस्टिवल टास्क फोर्स का गठन किया गया। 28 फरवरी को श्याम मोहन गुप्ता के आवास पर आशीष वर्मा के संचालन में हुई बैठक में आठ टीमें बनाकर 40 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी सदस्य नीली पट्टी बांधकर जुलूस में प्रशासन का सहयोग करेंगे। बैठक में एडीएम अरविंद कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ सदर प्रयांक जैन, थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता, आयोजक किशोर कुमार गुप्ता व सह आयोजक श्याम मोहन गुप्ता मौजूद रहे। किशोर कुमार गुप्ता ने कहा कि जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराना सभी का दायित्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.