लाट भैरव कुंड चमकाने में जुटे स्वयंसेवक
वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। कज्जाकपुरा स्थित पौराणिक लाट भैरव कुंड पर इन दिनों स्वयंसेवकों की टोली सफाई अभियान चला रही है। लाट भैरव शाखा के स्वयंसेवकों ने शुक्रवार को घंटों श्रमदान के बाद भारी मात्रा में कचरा एकत्रित कर निस्तारण के लिए भेजा। तालाब के जल में ऊपरी सतह पर तैर रही पॉलीथिन, बोतलें आदि बाहर निकाली गईं। पूरे परिसर की सफाई भी की गई। शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में हिमांशु, जय, आकाश, मगन, रवि, सुमित आदि ने पूरे मनोयोग से श्रमदान किया। यह भी पढ़ें- बोधगया में निरंजना नदी की सफाई में उतरे जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता का दिया संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.