संतकबीरनगर, अगस्त 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अनुदान पर कृषि यंत्र देने के लिए ई-लाटरी के माध्यम से कृषक चयन का आयोजन कराया गया। जिले में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकनाइजेशन योजना अंतर्गत कुल 299 एवं प्रमोशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मेक्नाइज़ेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ़ क्रॉप रेसिड्यू अन्तर्गत कृषकों ने ऑनलाइन टोकन जमा कर 49 यंत्रों की बुकिंग 16 जुलाई से 10 अगस्त तक कराई थी।ई-लाटरी के लिए जिला स्तरीय कार्यकारी समिति ऑनलाइन ई-लाटरी निकाली। उप कृषि निदेशक ने बताया गया कि कुल 417 किसानों ने टोकन धनराशि जमाकर ऑनलाइन आवेदन किए थे। किसानों को यह यंत्र उत्तर प्रदेश सरकार से कृषि क्षेत्र में उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के दृष्टिकोण से कृषि कार्य सुगमता से किए जाने के लिए उन्नतशील नवीन कृषि यंत्रों को अनुदान पर प्राप्त कर प्रोत...