आजमगढ़, मार्च 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के लाटघाट और निजामाबाद में आधुनिक मॉडल फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। दोनों स्थानों पर 41-41 सौ वर्ग मीटर भूमि में करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण के लिए डीपीआर शासन से स्वीकृत हो गया है। विभाग को अब बजट जारी होने का इंतजार है। बजट मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। देवारा क्षेत्र में गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं। फिलहाल बचाव के लिए लाटघाट में अस्थायी फायर स्टेशन बनाया जाता है, जबकि बड़ी घटनाओं पर महराजगंज या जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड वाहनों को बुलाना पड़ता है। इससे आग बुझाने में काफी समय लग जाता है। स्थानीय लोग लंबे समय से लाटघाट में स्थायी फायर स्टेशन की मांग कर रहे थे। इसी तरह निजामाबाद तहसील क्षेत्र में भी अब तक फायर स्टेशन नहीं था। ऐसे में आग लगने की घटनाओं पर जिले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.