फरीदाबाद, जून 12 -- फरीदाबाद के बीके अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत के बाद शव वाहन नहीं मिलने पर उसके परिजनों द्वारा लाश को सब्जी के ठेले पर रखकर घर ले जाने का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति सांस की बीमारी से पीड़ित था। बीके अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को घर ले जाने के लिए परिजन बहुत देर तक शव वाहन का इंतजार रहे, लेकिन काफी इंतजार के बाद मजबूरन वो शव को सब्जी वाले ठेले पर रखकर घर ले गए। यह बुधवार रात की घटना है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, राहुल कॉलोनी निवासी फिरोज पिछले कई दिनों से सांस संबंधी बीमारी से परेशान थे। मंगलवार रात उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में दिक्कत के साथ उल्टियां भी हो रही थ...