बोकारो, जून 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चंदनकियारी थाना क्षेत्र के गलगलटांड़ स्थित संथाल लाघला गांव में हुई हिंसक वारदात में घायल किशन मोदक की मौत के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्राणघातक हमले के मामले में पहले जमानत पा चुके आरोपी माणिक डे की जमानत रद्द करते हुए एसडीजेएम पायल झा की अदालत ने उसे हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। सहायक लोक अभियोजक किरण पटेल और पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता रंजीत गिरी ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद चंदनकियारी पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले के तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी अमित राय के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही है।घटना 12 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। आरोप है कि सभी आरोपी लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेक...