लाघला विद्युत उपकेंद्र में आज लगेगा उपभोक्ता समाधान शिविर
बोकारो, मई 16 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय चंदनकियारी के अंतर्गत संचालित विद्युत शक्ति उपकेंद्र लाघला में शनिवार को उपभोक्ता समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी सहायक अभियंता नरेंद्र मिंज ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया जाएगा। शिविर के दौरान बिजली विपत्र सुधार, खराब मीटर बदलने, मोबाइल नंबर दर्ज कराने तथा मोबाइल नंबर परिवर्तन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। सहायक अभियंता ने बताया कि लाघला एवं चंदनकियारी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में पहुंच सकते हैं। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। यह भी पढ़ें- बेला में लगा विद्युत समाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.