समस्तीपुर, फरवरी 28 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय से जुड़े विभागाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र कुमार ने कहा कि कृषि को लाभकारी बनाने के लिए खेती की लागत में कमी के साथ कटाई के बाद बेहतर प्रबंधन जरूरी है। इसमें फसलों की कटाई के बाद उसका प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, भंडारण और मार्केटिंग अहम कड़ी है। इस क्षेत्र को गति देने के लिए किसानों समेत इससे जुड़े लोगों में जागरुकता जरूरी है। इसमें विवि के माध्यम से दिया जा रहा तकनीकी ज्ञान काफी प्रभावी साबित होगा। वे शनिवार को पूसा प्रखंड के मोरसंड गांव में आयोजित एक दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बदलते समय में खेती को व्यवसाय का रूप देने की जरूरत है। परियोजना अन्वेषक डॉ विशाल कुमार ने प्रसंस्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.