अमरोहा, मार्च 3 -- जिले के आलू उत्पादक किसान लगातार आलू की कीमतों में गिरावट के कारण गंभीर संकट में हैं। किसानों का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद उन्हें उचित कीमत नहीं मिल रही है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। सरकार से उचित समर्थन मूल्य की मांग की जा रही है। मंदी की मार के चलते अधिकांश किसान कोल्ड स्टोरेज में आलू को रख रहे हैं। अमरोहा जनपद में करीब 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आलू की खेती की जा रही है। आलू की फसल पककर तैयार हो गई है। क्षेत्र में आलू की खुदाई का कार्य चल रहा है। लगातार आलू की कीमतों में गिरावट के कारण जिले के आलू उत्पादक किसान गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। मौसम की मार और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी, वहीं अब बाजार में पहुंच रहे हैं तो उचित कीमत नहीं मिल पा रही है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही ह...