कन्नौज, जून 5 -- कन्नौज, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को लाख बहोसी पक्षी विहार हरित प्रदेश के संकल्प का साक्षी बना। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान तथा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और किसानों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जा रहा है। जिले में इस वर्ष 38 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही जरूरी है...