झांसी, अगस्त 4 -- झांसी (बबीना)। बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत रूरल के शास्त्री में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात मां-बेटा कमरे में सोते रहे। वहीं ताले खोलकर घुसे चोर सोने-चांदी के लाखों जेवरात व नगदी समेटकर चंपत हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शास्त्री नगर निवासी कामता झा पत्नी स्व. राजेंद्र झा ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह पांच बजे ट्रेन से भोपाल जाना था। सोमवार रात करीब 10 बजे बिजली जाने पर उनका बेटा विजय ने बगल वाले कमरे का ताला खोलकर इनवर्टर चालू किया। इसके बाद चाबी सोफे पर रखकर कमरे की बाहर से कुंडी लगाई और मां के साथ दूसरे कमरे में सो गया। सुबह करीब चार बजे कामता की नींद खुली तो घर के तीनों कमरों के दरवाजे खुले मिले। उन्होंने बेटे विजय को जगाया। वि...