सीतापुर, फरवरी 17 -- नैमिषारण्य, संवाददाता। तपोभूमि तीर्थ नैमिषारण्य में फाल्गुन माह की अमावस्या पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के शुरू हुआ स्नान दान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। अमावस्या पर नैमिष नगरी में उमड़े आस्था के जनसैलाब से तीर्थ में चहुंओर भक्ति का वातावरण व्याप्त हो गया। जगह जगह भजन कीर्तन और भंडारों का दौर चलता रहा। सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं का हुजूम चक्र तीर्थ सहित आदि गंगा गोमती पर पहुंच गया। स्नान करने के बाद लोगों ने पुरोहितों को दान दक्षिणा दी। इस दौरान तीर्थ नगरी में कई जगह पर भंडारों का दौर चलता रहा। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्नान दान करने के बाद लोगों ने मां ललिता देवी मंदिर पहुंच कर माथा टेका और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। जिसके बाद सूत गद्दी व्यास गद्दी देवदेवेश्वर धाम काली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.