लाखों शिवभक्तों की आस्था का केंद्र पुरा महादेव मंदिर
बागपत, जुलाई 23 -- बागपत। सावन माह का आगाज 30 जुलाई से होने जा रहा है। सावन का पूरा महीना भगवान शिव की भक्ति का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस समय शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं और गंगा जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस साल कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के दिन श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन और कांवड़ यात्रा का नाम आते ही बागपत जिले में स्थित परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर की चर्चा शुरू हो जाती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध शिव धामों में शामिल यह मंदिर हर साल लाखों कांवड़ियों की आस्था का केंद्र बनता है। मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग का संबंध भगवान परशुराम से है और इसकी कई रहस्यमयी विशेषताएं आज भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करती हैं। यह भी पढ़ें- Bha...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.