भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही, संवाददाता।शहर के स्टेशन रोड पर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) द्वारा निर्मित निर्यात भवन बीडा में समस्याओं का अंबार है। लाखों रुपये से लगी लिफ्ट इन दिनों शोपीस बनी है। तकनीकी खराबी को दुरुस्त कराने के लिए नगर पालिका एवं बीडा के अफसर एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। उधर, एलाटियों समेत लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) द्वारा 1987-88 में निर्यात भवन का निर्माण कराया गया था। करीब 1.25 एकड़ में फैले भवन को चार मंजिला बनाया गया है। जिसमें 143 कमरे, हाल, दुकानें आदि हैं। यहां पर बैंक शाखा, शिपिंग के कार्यालय, सीए, शिक्षण संस्थान, मोबाइल की दुकानें आदि संचालित हैं। यह भी पढ़ें- सोसाइटी में दो दिन लिफ्ट बंद रहने से परेशानी गत वर्षों में निर्यात भवन के दे...