लाखों रुपये लेकर नाबालिग हुई रफूचक्कर
कन्नौज, मार्च 25 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी घर से लाखों रुपये की नगदी लेकर रफूचक्कर हो गई है। परिजनों के मुताबिक 24 मार्च की सुबह करीब 11 बजे उनकी 17 वर्षीय पुत्री किसी से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रही थी। इस पर उसकी मां ने उसे डांट-फटकार लगा दी, जिससे वह नाराज हो गई। इसके बाद 25 मार्च की तड़के करीब 3 बजे वह बिना किसी को बताए घर से चली गई। परिजनों के अनुसार, किशोरी घर में रखी लाखों रुपये की नगदी भी अपने साथ ले गई है। सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.