लाखों रुपये खर्च कर लगवाए गए वॉटर कूलर बने शो-पीस
कानपुर, जून 25 -- मंगलपुर, संवाददाता। झींझक ब्लॉक के मंगलपुर कस्बे में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का किस तरह दुरुपयोग होता है, इसकी बानगी यहां देखने को मिल रही है। कस्बे मे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक वर्ष पहले लाखों की लागत से वाटर कूलर लगवाए गए थे, लेकिन साल भर बीत जाने के बाद भी इन वाटर कूलरों को आज तक बिजली का कनेक्शन नसीब नहीं हो सका है, जिससे ये वाटर कूलर आम जनता के लिए पूरी तरह से शोपीस बनकर रह गए हैं। झींझक ब्लॉक के मंगलपुर कस्बे में एक वर्ष पहले पानी की टंकी के पास में ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर लगाया गया था। यह कार्य क्षेत्र पंचायत के द्वारा संपन्न करवाया गया था। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक उसमें बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.