लाखों रुपये खर्च, बेकार पड़ा है शौचालय
लातेहार, जून 15 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि। बरवाडीह में कई शौचालय बेकार पड़ा हुआ है। उसके निर्माण में लाखों रूपये खर्च बेकार साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों को शौचालय का लाभ नही मिल पा रहा है। कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुराना ब्लॉक परिसर में दो शौचालय यूं ही पड़ा हुआ है। उसमें ताले लटके रहते हैं । वहीं एफसीआई गोदाम ,बाजार, चमरडीहा आंगनबाड़ी के पास सहित अन्य जगहों पर भी शौचालय बनाकर छोड़ दिया गया है। पानी के अभाव में भी शौचालय के उपयोगहीन बताया जा रहा है। शौचालय बन्द रहने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। मण्डल अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों से उक्त शौचालय को चालू कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.