सहरसा, अप्रैल 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के प्रशांत सिनेमा रोड स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरों ने दुकान की छत पर लगा एस्बेस्टस तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी की घटना को अंजाम दिया । पीड़ित दुकानदार टूनटुन कुमार ने बताया कि वह पिछले छह वर्षों से मोबाइल रिपेयरिंग का काम कर रहे हैं।प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार की रात 10 बजे दुकान बंद घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे जब दुकान खोला तो देखा की अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला। जांच पड़ताल में पता चला की कई मोबाइल फोन गायब था।पीड़ित दुकानदार के अनुसार दुकान में रखा 23 नया मोबाइल फोन सहित ग्राहकों के द्वारा मरम्मत करने के लिए दिया गया करीब 50 से 60 मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर जाकर छानबीन किया गया। आसपास लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.