नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी जिला की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने यूपी के बदायूं से स्मैक लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 326.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में बदायूं निवासी 24 वर्षीय अमीन खान, 38 वर्षीय राशिद और 34 वर्षीय बलबीर शामिल है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 12 फरवरी को एनएच-9 स्थित नोएडा लिंक रोड पर समयपुर गांव के पास अमीन को 291 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के आधार पर 15 फरवरी को राशिद को बदायूं से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर मुख्य सरगना बलबीर को 35.85 ग्राम स्मैक सहित दबोचा गया। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.