मुरादाबाद, जून 20 -- कुंदरकी क्षेत्र के गांव अहमदनगर जैतवाड़ा निवासी और ट्रांसपोर्ट कारोबारी जाने आलम पुत्र यूनुस के साथ लाखों रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। कारोबारी ने ट्रक स्वामी, चालक और उनके साथियों पर गुजरात से बिहार भेजे गए अमूल दूध के माल को गंतव्य तक न पहुंचाकर रास्ते में ही बेच देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक ईद के दौरान उसकी मुलाकात थाना मैनाठेर क्षेत्र के गांव गुरेर निवासी सऊद पुत्र जुम्मा से हुई थी, जिसने अपनी गाड़ी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से चलवाने की बात कही। इसके बाद गुजरात से अमूल दूध से भरा ट्रक बिहार के भागलपुर के लिए रवाना किया गया। माल को चार से पांच दिन के भीतर पहुंचना था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी खेप गंतव्य ...