समस्तीपुर, फरवरी 11 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड 3 सहूरी गांव के एक घर में करीब 44 लाख रुपया मामले को लेकर तरह तरह की चर्चा इलाके में है। जिसमें अवैध शराब धंधे के रुपए के भी खूब चर्चा है। हालाकि पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी के साथ जांच में जुटी है।बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने घर के मालिक कृष्ण राय से चकमेहसी थाने में सीओ सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ की है। इस दौरान एसपी घंटों मामले को लेकर पुलिस को दिशा निर्देश देने के साथ घटनास्थल जाकर भी जांच की है। सूत्रों की माने तो युवक को आय का श्रोत बताने के साथ रुपए के वैध कागजात लाने को कहा गया है। वही पुलिस के अनुसार इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी गई है। इधर लोगों की माने तो युवक के बयान से पुलिस संतुष्ट नहीं है और शंका के तौर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.