बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- विकास खंड जहांगीराबाद के ग्राम जवासा में करीब चार वर्ष पूर्व बनाई गई बदहाल स्थिति में है। गोशाला में बना स्टोर रूम भी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारी जांच को पहुंचे। क्षेत्र के गांव जवासा में 52 बीघा गोचर भूमि पर लाखों रुपए की लागत से गौशाला का निर्माण हुआ था। जिसमें गौवंशों के पालन,चारे के लिए खोर, टीन शेड व स्टोर रूम का का निर्माण हुआ था। निर्माण के चार साल बाद भी विभागीय अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही के कारण गोशाला शुरू नहीं हों सकी। जिसकी शिकायत राजकुमार सिंह सहित कई ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर गोशाला को सुचारू रूप से चलाने की मांग की थी। रविवार को जहांगीराबाद ब्लॉक से युवा खेल कल्याण अधिकारी राजकुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की ओर ग्रामीणों से जल्द गोशाला शुरू करवाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.