समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- कल्याणपुर एक संवाददाता । थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजना पंचायत के फुलहरा गांव के वार्ड चार में उमाशंकर शर्मा के सुना पड़े घर में गुरुवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर की चोरी कर ली। इसको लेकर उमाशंकर शर्मा के पुत्र राजकमल कुमार शर्मा ने गांव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए थाना में आवेदन दिया है। दिए आवेदन में उसने कहा है कि घर के सभी लोग मुजफ्फरपुर रहते हैं। गांव में उसके माता व पिता रहते थे। सप्ताह भर पूर्व उनकी तबीयत खराब होने पर वे लोग भी मुजफ्फरपुर आ गए। शुक्रवार की दोपहर बाद घर पहुंचे तो घर का गेट भी टूटा हुआ था और घर सुना रहने के कारण चोरों द्वारा घर का अलमीरा, ट्रक, अटैची एवं रैक आदि का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान घर में बिछावन पर बिखरा पड़ा हुआ था। तलाशी लेने के दौरान सोने चांदी के...