लाखों रुपए के जेवर और एक लाख नगदी चुरा ले गए चोर
औरंगाबाद, मई 21 -- अंबा थाना क्षेत्र के भखरा गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लगभग 15 से 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। घटना भखरा निवासी अमरेंद्र कुमार सिंह के घर की है। चोर घर के पीछे की ओर से छत पर चढ़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
घटना का विवरण चोरों ने घर में रखी अलमीरा को तोड़कर एक लाख रुपये से अधिक नगद, सोना-चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। घर के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। चोरी के बाद धनीबार गांव जाने वाले रास्ते पर टूटा हुआ बक्सा, अटैची तथा अन्य बिखरे सामान मिले।
पुलिस की कार्रवाई पीड़ित परिवार ने बताया कि जिस कमरे में नगदी, जेवरात और बक्से रखे थे, उसी कमरे को चोरों ने निशाना बनाया। सूचना मिलने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.