सीतामढ़ी, नवम्बर 28 -- परिहार। पहले तो लाखों रुपए उधार लिए। बाद में उधार वापस लौटाने से साफ इंकार कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित थाना क्षेत्र के परसंडी गांव निवासी शैलेंद्र नारायण सिंह ने एफआईआर कराई है। इसमें थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी मोहम्मद महफूज शेख को नामजद किया है। एफआईआर में शैलेंद्र ने बताया है कि महफूज शेख उसके पूर्व परिचित है। महफूज गुजरात में जड़ी का कारखाना चलाते हैं। पूर्व में भी महफूज शैलेंद्र से रुपए का लेनदेन करते रहे हैं। लॉकडाउन के समय महफूज का कारखाना बंद हो गया। बाद में कारखाना चालू करने के लिए महफूज ने शैलेंद्र से अलग-अलग तिथियों में कुल 6 लाख 40 हजार रुपए उधार लिए। लेकिन अब रुपया वापस मांगने पर लौटाने से इंकार किया जा रहा है। इसके बाद पीड़ित ने कानून का दरवाजा खटखटाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.