लखनऊ, जून 20 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा मांगा है। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में बातचीत में कहा कि लगातार नीट परीक्षा में गड़बड़ियां हो रही हैं व पेपर लीक हो रहे हैं। वर्ष 2015 में भी एआईपीएमटी (वर्तमान में नीट) का पेपर लीक हो चुका है। देश में युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ लगातार भयावह त्रासदी के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं दिया। यह भी पढ़ें- पेपर लीक से छात्रों का भविष्य हो रहा बर्बाद : राहुलछात्रों की आत्महत्या का मामला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नीट पेपर लीक से पैदा हुए मानसिक तनाव के कारण देश के विभिन्न राज्यों से अब तक 12 छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं। कांग्रेस पार्टी इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सरकार उत्प्रेरित हत्या ...