अयोध्या, दिसम्बर 19 -- शुजागंज,संवाददाता। रूदौली विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा ऐथर में सरकारी धन के दुरुपयोग और जिम्मेदारों की संवेदनहीनता का गंभीर मामला सामने आया है। गांव में प्राथमिक विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर लगे सरकारी हैंडपंप शोपीस बनकर रह गए हैं। इससे स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल तक नसीब नहीं हो पा रहा। प्राथमिक विद्यालय ऐथर की स्थिति बेहद चिंताजनक है। विद्यालय परिसर में लगे चार नल पूरी तरह खराब पड़े हैं ऐसे में मासूम बच्चों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। यही नहीं छात्रों के लिए बनने वाले मिड-डे-मील भोजन के लिए भी बाहर से पानी लाना रसोइयों की मजबूरी है। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय परिसर में लगे हैण्डपम्प के रिबोर के नाम पर लाखों रुपए निकाले जा चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से इन हैंडपंपों की कोई मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.