गंगापार, मार्च 7 -- सरकार की हर घर नल जल योजना के तहत जहां गांव-गांव तक पेयजल पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है, वहीं करछना क्षेत्र के ककरम गांव में वर्षों पहले बनी पेयजल योजना की टंकी आज भी बेकार खड़ी है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को आज तक इस योजना का लाभ नहीं मिल सका, जिससे लोगों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। बताया जाता है कि वर्ष 2008-09 में गांव में एकल पेयजल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। उस समय ग्रामीणों में उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें शुद्ध पेयजल की समस्या से निजात मिल जाएगी। पाइपलाइन भी बिछाई गई और घर-घर नल लगाए गए, लेकिन टंकी तक पानी नहीं पहुंच सका और सप्लाई कभी शुरू ही नहीं हो पाई।ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 250 फीट तक बोरिंग कराने के बाद पत्थर की परत मिलने से काम रोक दिया गया, जिसके कारण टंकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.