चक्रधरपुर, मई 11 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर शौचालय की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर बुजुर्ग और महिला यात्रियों को परेशानी होती है। शौचालय का उपयोग करने के लिए उन्हें सीढ़ी चढ़ कर प्लेटफार्म संख्या एक पर आना पड़ता था। हालांकि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और डीआरयूसीसी सदस्यों की मांग के बाद रेलवे द्वारा चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गई और उस पर पानी टंकी लगाया गया, ताकि प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के यात्रियों को सुविधा मिल सके। आश्चर्यजनक बात यह है कि शौचालय निर्माण के कुछ दिन बाद से ही उसमें ताला लगा दिया गया। इस कारण यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है और उनकी परेशानी फिर से शुरू हो गई है। स्था...