लाखों खर्च के बाद भी आरआरसी सेंटर बने शोपीस, कूड़ा प्रबंधन ठप
गाजीपुर, मई 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में ठोस कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बनाए गए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) कई स्थानों पर शोपीस बनकर रह गए हैं। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले की 448 ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर निर्माण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 418 का निर्माण पूरा भी हो चुका है। इसके बावजूद अधिकांश केंद्रों पर कूड़ा निस्तारण कार्य शुरू नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि कूड़ा संग्रहण के लिए खरीदे गए वाहन पंचायत भवनों या केंद्रों के पास खड़े-खड़े जंग खा रहे हैं। डोर-टू-डोर कचरा उठान की व्यवस्था कागजों तक सीमित है, जिससे गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- बेकार पड़े सरकारी आवास बना कचरा भंडारण केंद्र,फैलती है दुर्गंध कई जगहों पर कूड़ा खुले में फेंका जा रहा है या तालाबों और खाली स्थानों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.