गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- गाजियाबाद,संवाददाता। जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के रखरखाव पर प्रत्येक वर्ष लाखों खर्च किए जाते है। बावजूद इसके कई आगंनबाड़ी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिससे केंद्रों पर हादसे की आशंका बनी रहती है। शनिवार को मानकी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा लोहे का गेट गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। इस घटना ने केंद्रों के जर्जर होने की पोल खोलकर रख दी। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया तो जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच कराने के निर्देश दिए गए है। जिले में 1371 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाता है। इनमें से 240 केंद्रों का बाल विकास विभाग द्वारा संचालन किया जाता है। वहीं अन्य केंद्रों का संचालन शिक्षा विभाग के स्कूलों में होता है। इन केंद्रों की देखरेख के लिए शासन स्तर से प्रत्येक वर्ष बजट मिलता है। बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.