गंगापार, अप्रैल 1 -- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2024-2025 में शुरू हुआ घूरपुर रीवा प्रयागराज हाईवे पर केंद्रीय वित्त राज्य वित्त योजना से चौराहे पर बना बारादरी वित्तीय वर्ष बीत जाने के बाद भी अर्ध निर्मित ही रह गया। अर्ध निर्मित बारादरी के आस पास दर्जनों रेहड़ी और ठेले वालो की दुकान का अनाधिकृत रूप से कब्जा है जिससे न तो यात्री ही वहां पहुंच पा रहे और ना ही उसके पास कोई छोटी गाड़ी ही खड़ा किया जा सकता है। साथ ही चौराहे पर वाहनों को आने जाने में दिक्कत होती है ,जिससे चौराहे पर आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है।आस पास की दुकानों को हटाने के लिए बाजार के लोगों ने कई बार प्रयास किया लेकिन आज भी उनका कब्जा बरकरार है।बताते चले कि रीवा प्रयागराज हाईवे पर स्थित घूरपुर चौराहे पर करमा मार्ग की ओर कोने पर विगत दो वर्ष पूर...